BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों के लिए जोगिंदर नगर में 5 मार्च को साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर मेें होगा साक्षात्कार, चयन होने पर प्रतिमाह मिलेंगे 15 से 22 हजार रुपये


जोगिंदर नगर, 03 मार्च: 
एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 5 मार्च को उप-रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर में प्रात: 10:00 बजे से लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उप-रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं रखी गई है। आवेदक की न्यूनतम लम्बाई 168 से.मी. तथा आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित होने के उपरांत आवेदक को  प्रतिमाह 15 हजार से 22 हजार रुपये वेतन मिलेगा। साथ ही चयनित आवेदकों को आरटीए बिलासपुर में एक माह का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों जैसे रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिज्यूम एवं पासपोर्ट आकार के दो फोटोग्राफ सहित उप रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर में 5 मार्च को प्रात: 10:00 बजे से नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भता नहीं दिया जाएगा।

Comments