BREAKING NEWS:

सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा ) राजकीय महाविद्यालय लड भडोल में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा  एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन तथा क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और ज्ञान के साथ उत्तर दिया। इसके अंतर्गत दीपिका और प्रिया प्रथम स्थान पर सचिन व साहिल द्वितीय स्थान पर तथा गुंजन तथा दीक्षा तृतीय स्थान पर रहे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पूरे सत्र के दौरान आयोज...

लड भड़ोल महाविद्यालय के विद्यार्थी विवेकानंद केंद्र कांगड़ा द्वारा सम्मानित


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सैल और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सामान्य जागरूकता परीक्षा 2024-25 के विजेताओं को विवेकानन्द केंद्र कांगड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय स्तर पर इस परीक्षा में गुंजन, स्वाति, व पल्लवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विवेकानंद केंद्र की ओर से सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मुनीष ठाकुर, प्रो. संजीव प्रो. तिलक, प्रो.पंकज, श्री राकेश और श्री सुमेर सिंह भी मौजूद रहे।



Comments