BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने उपस्थित महिला मंडलों को 20000 प्रदान करने की की घोषणा!


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जी ने 76.31 करोड रुपए की लागत की आठ परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किये। उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर अस्पताल में सेवाएं बेहतर करने के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी और चिकित्सकों और  नर्सो के लिए आवास निर्मित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मकड़ी स्कूल का नया भवन बनाया जाएगा और जोगिंदर नगर आईटीआई में नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे साथ ही भरमेरा- बनोग में पुल के निर्माण और छम-कुठेरा बडडु सड़क के साथ-साथ वैली ब्रिज बनाने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल उपमुख्यमंत्री सचेतक केवल सिंह पठानिया विधायक चंद्रशेखर एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी कांग्रेस नेता पवन ठाकुर विजयपाल सिंह जगदीश रेड्डी एसपी साक्षी वर्मा एवं डीसी अपूर्व देवगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments