BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

चौंतड़ा विकास खण्ड में आंगनबाड़ी स्तर पर मनाया जा रहा है पोषण माह: सी.डी.पी.ओ. पोषण माह अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी सर्कल ढेलू व मतेहड़ में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां

 


जोगिंदर नगर 17 सितंबर: गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं 6 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों की पोषण पूर्ति और लोगों के जीवन में पोषण के महत्व को लेकर आगामी 30 सितम्बर तक देश भर में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चौंतड़ा विकास खण्ड के तहत आंगनबाड़ी सर्कल ढेलू व मतेहड़ में  भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.) चौंतड़ा बी.आर. वर्मा ने बताया कि पोषण माह अभियान के तहत आज आंगनबाड़ी सर्कल ढेलू व मतेहड़ में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें जहां सुपोषण के महत्व की जानकारी प्रदान की गई तो वहीं 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की लंबाई तथा भार का मापन भी किया गया। इसके अलावा महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ साफ-सफाई के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
उन्होंने बताया कि भोजन में पोषण के स्तर को बढ़ाने के लिये धात्री माताओं एवं महिलाओं के साथ-साथ शिशुओं को पूरक पोषाहार की जानकारी प्रदान की। साथ ही बच्चों को जंक फूड से दूर रखने तथा स्थानीय एवं घरेलु सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करने जिसमें चौलाई, पतरोडू इत्यादि शामिल हैं बारे जागरूक किया गया। इसके अलावा 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को भी पोषणयुक्त आहार की जानकारी प्रदान की गई तथा निजी स्वच्छता बारे भी अवगत करवाया गया।
सीडीपीओ ने बताया कि पोषण माह अभियान के तहत जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एनीमिया के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो वहीं पूरक पोषण आहार की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है।




Comments