BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

लोकसभा चुनाव में जोगिन्दर नगर में दर्ज हुआ 68.49 प्रतिशत मतदान


जोगिन्दर नगर, 01 जून-आम लोकसभा चुनाव-2024 के चलते जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरूषों की भागीदारी 61.55 प्रतिशत जबकि महिलाओं की  75.29 प्रतिशत भागीदारी रही। मतदान प्रात: सात बजे शुरू हुआ जो निर्धारित समय सांय 6 बजे के बाद भी कुछ मतदान केन्द्रों में जारी रहा।
 जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल एक लाख 968 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 49,946 पुरुष तथा 51022 महिला मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान आज कुल 69158 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिसमें 30744 पुरुष तथा 38414 महिलाएं शामिल रहीं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 131 मतदान केंद्र स्थापित किये थे जिनमें तीन क्रिटीकल मतदान केंद्र शामिल हैं। पूरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।























Comments