BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

कृपया ध्यान दें जरूरी सूचना ब्यास नदी का बढ़ सकता है जलस्तर, आसपास रहने वाले लोग रहें सतर्क-एसडीएम


 जोगिन्दरनगर/ लडभड़ोल, 09 मई: पंडोह डैम का जल स्तर बढ़ने पर भविष्य में ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में ब्यास नदी के आसपास रहने वाले लोग पूरी सतर्कता बरतें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि भविष्य में ब्यास नदी में जल स्तर बढ़ने को लेकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पंडोह की ओर सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार ब्यास नदी के कैचमेंट एरिया में बर्फ पिघलने के कारण पंडोह डैम का जल स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले समय में कभी भी पंडोह डैम के गेट खोले जा सकते हैं। जिससे पंडोह से आगे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
एसडीएम ने उपमंडल जोगिन्दर नगर में ब्यास नदी के आसपास रहने वाले लोगों से जल स्तर बढ़ने को लेकर पूरी एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही आह्वान किया है कि न तो लोग स्वयं ब्यास नदी के समीप जाएं बल्कि अपने मवेशियों इत्यादि को भी ब्यास नदी से दूर रखें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।

Comments