BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।


लडभड़ोल:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में
सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
का आयोजन किया गया।जिसमेें प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर बच्चों की हौंसला अफजाही की।अतिथि देवो भव की तर्ज पर पाठशाला प्रधानाचार्य देशराज द्वारा मुख्यातिथि को टोपी,शॉल व मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्याअतिथि ने अपनी ओर स्कूल प्रबंधन को बधाई भी दी।इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।इसके अलावा उन्होंनें विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे।प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि आज हमें प्रदेश में ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो एक सामान्य एवं गरीब परिवार से संबंध रखता है व सभी वर्ग के लोगों की परवाह उनके द्वारा की जा रही है जिसका जीता जाता उधर हमने बाढ़ के समय में देखा है जब मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से प्रदेश की जनता को सौंप दी। घर बनाने के लिए पहले लगभग डेढ़ लाख रू की धनराशि सरकार द्वारा लोगों को दी जाती थी उसे ध्यान देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को वो धन राशि 7 लाख रू कर दी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भी प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments