BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भड़ोल महाविद्यालय के एन.एस.एस. के स्वयंसेवियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन की गतिविधियों की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार के संबोधन के साथ हुई। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम पीहड़ गांव की वावड़ी की सफाई की गई। शिविर के बौद्धिक सत्र के दौरान तुलाह निवासी श्री राजेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का प्रथम उद्देश्य अपना व्यक्तिगत विकास सुनिश्चित करके सामाजिक विकास के लिए अपना योगदान देना है। उन्होंने विशेष तौर पर अपने क्षेत्र के उत्थान के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और विद्यार्थियों से राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से की गई इस शुरुआत को आने वाले दिनों में विस्तारित करने का आह्वान किया।इसके अलावा उन्होंने बताया कि समाज तथा जरूरतमंद लोगों की मदद करने से ही सच्चे सुख की प्राप्ति हासिल होती है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वयंसेवियों ने स्थानीय निवासी श्री प्यारचंद से आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने उपस्थित अतिथियों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कौशल विकास के अंतर्गत इकाई के स्वयंसेवियों ने जलेबी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।


Comments