BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बधाई हो लडभड़ोल क्षेत्र की अंजली ने संगीत प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन


 लडभड़ोल:- (मिन्टूं शर्मा)तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत उटपुर  के गांव भरां  निवासी अंजली सुपुत्री प्रकाश चंद ने पंजाब के टीवी रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में संगीत प्रतिस्पर्घा में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है

जानकारी देते हुए अंजलि के पिता प्रकाश चंद ने बताया कि  अंजली ने 4 नवंबर को पंजाब के संगरूर में आयोजित पंजाब के रियलिटी शो  के ग्रैंड फिनाले में संगीत प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया है उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया बेस पर आधारित थी जिसमें अंजलि ने हिमाचल से भाग लिया था
बताते चलें कि अंजली  की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय पिंजोर व चंडीगढ़, माध्यमिक शिक्षा विशुधा पब्लिक स्कूल लडभड़ोल एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल से 12 वीं की परीक्षा तथा स्नातक की पढ़ाई बैजनाथ महाविद्यालय से उत्तीर्ण की है
वर्तमान में अंजली  पंजाब के मोहाली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं
उनके पिता प्रकाश चंद सीआरपीएफ से असिस्टेंट कमांडेंट के पद से सेवानिवृत हुए हैं तथा माता माया देवी ग्रहणी है
अंजली की इस उपलब्धि से समूचे लडभड़ोल  क्षेत्र में खुशी का माहौल है

Comments