BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

जनसेवा की दृष्टि से नर्सिंग एक बेहतरीन व्यवसाय-कृष्ण कुमार शर्मा* *जोगिन्दर नगर स्थित जय मां दुर्गा नर्सिंग कॉलेज के कार्यक्रम में बोले एसडीएम*

 

जोगिन्दर नगर, 26 सितम्बर:* एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि जनसेवा की दृष्टि से नर्सिंग एक बेहतरीन व्यवसाय है। इस प्रोफेशन के माध्यम से न केवल सीधे लोगों की सेवा करने का अवसर मिलता है बल्कि चिकित्सा संस्थानों में बीमारी से पीड़ित मरीजों को एक नया जीवन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। एसडीएम आज जोगिन्दर नगर स्थित जय मां दुर्गा नर्सिंग कॉलेज के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होने नर्सिंग कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों को भविष्य में पूरी कर्तव्य निष्ठा, समर्पण भाव एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि वे अपने प्रोफैशन में क्षमतावान बनें ताकि उन्हे कार्य निष्पादन में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही कहा कि वे नर्सिंग जैसे इस महत्वपूर्ण व्यवसाय में उन्हे मिलने वाले प्रत्येक कार्य को पूरी ऊर्जा एवं क्षमता के साथ पूरा करने का भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नर्सिंग व्यवसाय में जहां रोजगार व स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं तो वहीं इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के भी असीमित अवसर उपलब्ध हैं। उन्होने सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को सफल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
एसडीएम ने संस्थान द्वारा दी जा रही बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधा को भी सराहा। साथ ही उम्मीद व्यक्त की कि जहां संस्थान न केवल प्रशिक्षु विद्यार्थियों को वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार बेहतरीन प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है बल्कि यहां से प्रशिक्षित छात्राएं नर्सिंग जैसे महत्वपूर्ण व्यवसाय में सफलता के नये आयाम भी स्थापित करेंगी।
इससे पहले संस्थान के प्रबंधक डॉ. राकेश धरवाल ने एसडीएम का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस मौके पर डॉ. पूजा धरवाल, संस्थान की प्रधानाचार्य छविता सहित अन्य स्टाफ  तथा संस्थान के प्रशिक्षु विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments