BREAKING NEWS:

लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Image
लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग  विवेकानंद केंद्र कांगड़ा के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के सहयोग से क्षेत्र में सामान्य ज्ञान परीक्षा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक तिलक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद केंद्र द्वारा युवाओं में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परीक्षा वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित की जा रही है। लडभड़ोल क्षेत्र में इस परीक्षा का सफल आयोजन वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है, जिसे स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर नव निराला और गफूर मोहम्मद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में डॉ. पंकज, विजय राणा, अनिल कु...

उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के जगदीश कुमार ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स में जीते 4 पदक


लडभड़ोल। सीबीएसई पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गवर्नमेंट उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के होनहार खिलाड़ी जगदीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते।

जगदीश ने शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में रजत तथा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रनर-अप ट्रॉफी भी अपने नाम की। उनका चयन अब राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

वहीं, विद्यालय के छात्र शिवम भमानिया ने कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, पीईटी देवेन्द्र ठाकुर सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।




Comments