BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भराड़पट की संयुक्त एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती रेणु देवी को प्रधान तथा श्रीमती सीमा को उपप्रधान चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य  राजेश चंद कटोच, सेंट्रल हैड टीचर श्रीमती सीमा शर्मा , अभिभावक तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित एसएमसी कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं।

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र कि स्थानीय ग्राम पंचायत लडभड़ोल के गांव डिबडैऊं निवासी एक विवाहिता बबली देवी के अचानक गुम होने का समाचार प्राप्त हुआ।




 तहसील लडभड़ोल क्षेत्र कि स्थानीय ग्राम पंचायत  लडभड़ोल के गांव डिबडैऊं निवासी एक विवाहिता बबली देवी के अचानक गुम होने का समाचार है प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डिबडैऊं निवासी बबली देवी पत्नी मनोहर लाल आयु करीब 48 साल जो कि बीते बुधवार दोपहर बाद  अपनी ननद के घर  ऊटपुर पंचायत के गांव कुटला गई हुई थी।जहां से वह वीरवार सुबह अचानक बिना बताए कहीं चली गई। बबली देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी ननद पबना देवी वाइफ ऑफ श्री दुर्गा दास इसके द्वारा वीरवार को स्थानीय पुलिस  चौकी लडभड़ोल मे लिखवाई गई ।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की छानबीन शुरू कर दी ।पबना देवी ने बताया कि उसकी भाभी बबली देवी ।
बुधवार दोपहर के बाद उसके घर आई थी और वीरवार सुबह अचानक कहीं चली गई जिस पर उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पर संपर्क साध लिया  सभी जगह संपर्क साधने पर बबली देवी का कोई अता पता नहीं लगा । जिसके उपरांत उन्होंने अपनी भाभी  पबना  देवी की गुमशुदगी रिपोर्ट स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल मैं दर्ज करवाई सभी क्षेत्र वासियों से अपील है कि कहीं भी बबली देवी की सूचना मिले तो इन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस चौकी लडभड़ोल का फोन नंबर 01908278420 थाना जोगिंदरनगर का नंबर 01908222065

बबली देवी के लडके अंकु चौहान का नंबर 8851657230

Comments