BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सुप्रसिद्ध लोक गायक सुभाष राणा को मिला कोरोना योद्धा सेवा सम्मान


 सुप्रसिद्ध लोक गायक सुभाष राणा को मिला कोरोना योद्धा सेवा सम्मान

लडभड़ोल,22,सितंबर आज सेवा आश्रय संगठन पधर द्वारा अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बेटियां फाउंडेशन संस्था के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ कुलकर्णी बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योत्सना जैन मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जिसमें हिमाचली सुप्रसिद्ध लोक गायक सुभाष राणा को भी कोरोना योद्धा सेवा सम्मान पत्र दिया गया


 सेवा आश्रय संगठन के अध्यक्ष लोकेश कुमार, महासचिव कुलदीप सिंह, कोऑर्डिनेटर पवन भारती, प्रेस सचिव ललित ठाकुर,मौजूद रहे
सुभाष राणा ने कहा कि यह एक  जिला स्तरीय संगठन है जिसमे समाजिक क्षेत्र में   कार्य करने पर उन्हे सम्मानित किया गया

Comments