BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल में योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)दिनांक 21 जून को हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल में योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इसमें पतंजलि योगपीठ के लड़भडोल प्रभारी श्री भीम सिंह चौहान जी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को योग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा कई आसन करके दिखाएं उन्होंने बच्चों को बताया कि योग हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है, उन्होंने यह भी बताया कि योग और प्राणायाम हमारे ऋषि परंपरा है और आज के युग में स्वस्थ रहने के लिए योग और आयुर्वेद को अपनाना हमारे लिए आवश्यक है उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जंक फूड खाना आज से ही छोड़ देंगे और इसकी जगह हरी सब्जियां और फल तथा आयुर्वेदिक औषधियां का इस्तेमाल अपने जीवन में करेंगे, इस अवसर पर 9th कक्षा की छात्रा अनवी ठाकुर ने "एक पृथ्वी एक स्वास्थय के लिए योग" शीर्षक पर अपने बहुमुल्य विचार रखे। इस मौके पर हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने योग किया।









Comments