BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंद्रनगर लडभड़ोल पुलिस थाना के तहत लडभड़ोल चौकी में तैनात एएसआई राय सिंह की उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई।

 


जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना के तहत लडभड़ोल चौकी में तैनात एएसआई राय सिंह की उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। वे कुछ माह से किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। गंभीर हालात में दिल्ली के बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। रविवार को उनके पैतृक गांव वैजनाथ में विधिवत रूप से उनका अंतिम संस्कार किया गया। एसडी मंडी सौम्या सांबशिवान, डीएसपी पधर संजीव सूद, थाना प्रभारी निर्मल

Comments