BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल कॉलेज में छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की तथा मंच संयोजन संयोजक सहायक प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। इस गौरवमयी समारोह में प्राचार्य द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों में प्रधान श्रेया पराशर, उप-प्रधान पल्लवी, सचिव प्रीति, और उप-सचिव साक्षी सहित कक्षा प्रतिनिधियों दीपिका, अंशिका, आरती, तनीषा, रिया व काजल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही विभिन्न विभागों से मनोनीत सदस्यों में खेल विभाग से मुदित कुमार व कनिका, एनएसएस से साक्षी व कामिनी, सांस्कृतिक विभाग से गुंजन व इशिका और रोवर एवं रेंजर से करण व दीक्षा ने भी अपने कर्तव्यों की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर और संयोजक संजीव कुमार ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें कॉलेज के विकास व अनुशासन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया, जबकि समारोह में महावि...

स्कूलों के खण्ड स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट में लड़भडोल बना ओवरऑल चैंपियन। एस डी एम जोगिंदर कृष्ण कुमार शर्मा ने किया टूर्नामेंट का समापन।


लड़भडोल, 12 सितम्बर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड़भड़ोल में स्कूलों के तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय अंडर -19 टूर्नामेंट का आज एस डी एम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने समापन किया। इस प्रतियोगिता में चोदह स्कूलों के कुल 230 खिलाड़ियों ने खो -खो बैंडमिंटन, कबडी, वॉलीबॉल, चैस योगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

इस मौक़े पर सभी खिलाड़ियों को खेल के सफल आयोजन की बधाई देते हुए एस डी एम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल स्तर पर शिक्षा एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से सीखने का भरपूर अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों से स्कूली शिक्षा के समय कड़ी मेहनत, लग्न, व समर्पण भाव के साथ शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा भविष्य में समाज के लिए बेहतर कार्य करने का एक आधार प्रदान करती है। तथा वे समाज के लिए अपना बेहतरीन योगदान देने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में हमें सकारात्मक और नकारात्मक अनुभव मिलते है ऐसे में सकारात्मक अनुभव व विचारों को ग्रहण करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की नसीहत भी दी। साथ ही कहा कि इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी अव्वल रहे है वें भविष्य के लिए और कड़ी मेहनत करें तथा जो खिलाड़ी पिछड़ गए है उन्हें  भी कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्पर्धा में विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने एस डी एम का स्वागत किया तथा तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी दी।
 *लड़भड़ोल बना ओवरआल चैंपियन*
तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड़भड़ोल ओवरआल विजेता बना जबकि मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग सर्वश्रेष्ठ टीम रही । वॉलीबॉल में लड़भड़ोल स्कूल विजेता व उटपुर स्कूल उपविजेता, कबडी में लड़भडोल स्कूल विजेता व पंजालग स्कूल उपविजेता तथा खो - खो में भी लड़भड़ोल स्कूल विजेता व पंजालग स्कूल उपविजेता रहे। इसी तरह बैंडमिंटन में हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लड़भड़ोल विजेता व भगेड़ स्कूल उपविजेता, चेस में गोलवाँ स्कूल विजेता व खुड्डी स्कूल उपविजेता बना जबकि योगा में राजकीय उच्च पाठशाला बाग़ पंडोल प्रथम तथा राजकीय उच्च पाठशाला उटपुर द्वितीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड़भड़ोल विजेता तथा हिम फ्लावर स्कूल उपविजेता रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेहड़ अनुशासन में सर्वश्रेष्ठ टीम रही।





Comments