BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल क्षेत्र के गांव सांडा में एक विवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।


लडभड़ोल(मंडी)!
लडभड़ोल।लडभड़ोल क्षेत्र के गांव सांडा में एक विवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति राजेंद्र सिंह निवासी सांडा ने लडभड़ोल पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की का मामला दर्ज करते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह प्रातः 7:00 बजे घर से दवाई लेने बैजनाथ अस्पताल गई हुई थी तो जो शाम तक घर वापस नहीं आई।उन्होंने अपने तौर पर अपनी पत्नी को हर जगह ढूंढा पर उनका कोई पता नहीं चला।इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी लडभड़ोल में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया है।इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि विवाहिता के लापता होने का मामला उसके पति ने दर्ज करवाया है,और पुलिस ने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि विवाहिता की तलाश से जारी है।

Comments