BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल न्यूज. कॉम के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे होने पर ladbharolnews.com अपने सभी पाठकों और दर्शकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है,




लडभडोल (मिन्टू शर्मा )लडभड़ोल न्यूज. कॉम के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे होने पर ladbharolnews.com अपने सभी पाठकों और दर्शकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है, साथ ही सभी का धन्यवाद भी करता है। आपको बता दें कि आज 26 मार्च को  ladbharolnews.com के 4 साल पूरे हो चुके हैं इन 4 सालों के सेवाकाल में इस न्यूज़ चैनल ने तहसील लडभड़ोल क्षेत्र सहित जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की सभी बड़ी और छोटी खबरों को अपने दर्शन को तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया है और भविष्य में भी इसी तरह वह अपने इस न्यूज़ चैनल को बरकरार रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा। लडभड़ोल न्यूज. कोम न्यूज़ चैनल आप सभी भाई बहनों बुजुर्गों और युवा साथियों के सराहनीय सहयोग से आज क्षेत्र का नंबर वन न्यूज़ चैनल उभर कर सामने आ रहा है। उम्मीद है भविष्य में भी आप सभी का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा ।अगर इन 4 सालों के सेवाकाल में अगर इस चैनल के माध्यम से कोई किसी प्रकार की छोटी बड़ी गलती हुई हो तो उसके लिए यह चैनल क्षमा चाहता है और भविष्य में किसी तरह की गलती ना हो इसके लिए हमेशा प्रयास करेगा।


 

Comments