BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

उहल चरण-3 परियोजना जल्द शुरू करेगी विद्युत उत्पादन

 

 लडभड़ोल(मिन्टू शर्मा) :- जोगिन्दरनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन 100 मैगावाट की उहल जल विद्युत चरण-3 परियोजना के शीघ्र शुरू होने के आसार बनने लगे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक वर्ष के अंदर यह परियोजना विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू कर देगी।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने शनिवार को इस परियोजना का निरीक्षण करने के बाद दावा किया की यह परियोजना अगले एक वर्ष में कार्य करना शुरू कर देगी।

 उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परियोजना के लंबित कार्यों को तेजी से निपटाया जाए। उसके लिए एक साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक वर्ष बाद परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों से करवाया जाएगा।



उन्होंने कहा कि परियोजना के उत्पादन विंग में बीएचइएल के Aइंजीनियर ने मशीनों को अपडेट करने का अपना कार्य लगभग पूरा कर लिया है। गत वर्ष पेनस्टाक के फटने के कारण पेनस्टाक की पाइप को बदला जा रहा है तथा अब यहां पर सेल द्वारा बनाई जा रही पाइप को लगाया जाएगा।

 डढवाल ने कहा कि सेल के पाइप की सप्लाई परियोजना में आगामी दस से 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगी। पाइपों के आते ही पेनस्टाक का कार्य भी शुरू हो पाएगा। उन्होंने मौका पर जाकर अधिकारियों को और भी जरूरी दिशानिर्देश जारी किए है।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस परियोजना बारे गंभीर है तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने विभाग की बैठक में इस परियोजना को जल्द शुरू करने के आदेश दिये थे तथा विभाग भी परियोजना को शीघ्र शुरू करने के प्रति गंभीर है तथा इसके कार्य को शीघ्र पूरा कर विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

Comments