BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लडभड़ोल/जोगिंदरनगर एहजु-बसाही संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई सेना के जवान ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान


लडभड़ोल/ जोगिंदर नगर में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई. गनीमत रही कि कार में सवार सेना के जवान ने आग लगते ही कार से छलांग लगा दी.मंडी: जिला मंडी के जोगिंदर नगर उपमंडल के अंतर्गत एहजु-बसाही संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई. देखते ही देखते कार में अचानक आग भड़क गई. घटना में भारतीय सेना में सेवारत सैनिक जख्मी हुआ है. हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे करीब हुआ. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोपड़ी कलैहड़ू पंचायत के लकेहरण गांव के पास ये हादसा हुआ.150 फीट खाई में गिरी कार : भारतीय सेना में सेवारत सैनिक अभिषेक कुमार, जो आजकल छुट्टी पर है, वह ऑल्टो कार एचपी 29A 9562 में कलैहड़ू से जोगिंदर नगर की ओर जा रहा था. लकेहरण के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई. जवान ने मुस्तैदी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. घटना में जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जोगिंदर नगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है. घायल जवान का सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में इलाज चल रहा है.

Comments