BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

जोगिन्दर नगर कॉलेज में विद्यार्थियों व कर्मियों को एसडीएम ने दिलाई मतदाता शपथ


 जोगिन्दर नगर, 11 नवम्बर-लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर के परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कॉलेज विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई।
मतदाता शपथ के माध्यम से सभी ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए मतदान करने की कसम खाई। साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा या फिर किसी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की भी शपथ ली।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें
12 नवम्बर को प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जोगिन्दर नगर क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकलें, उनके एक-एक मत से न केवल हमारा लोकतांत्रिक ढांचा ओर सुदृढ़ होगा बल्कि प्रदेश को एक मजबूत सरकार भी मिलेगी।
उन्होने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में लगभग 74 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था इस बार इसे 80 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में समस्त जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपने मताधिकार के इस्तेमाल करने की अपील की है।

 

Comments