BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

लड भड़ोल महाविद्यालय में सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 

लड भड़ोल महाविद्यालय में सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सत्र 2022-23 के लिए सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत शिवानी, बी.कॉम. तृतीय वर्ष, तबस्सुम बी. ए. तृतीय वर्ष, सुहानी बी. ए. प्रथम वर्ष व श्रेया बी. कॉम. प्रथम वर्ष ने क्रमशः अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, सचिव व सह- सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त बनिता राखी ठाकुर, समृति, किरण ठाकुर, ईशा, सूजल भारती व सांवली ने सी. एस. सी. ए. सदस्यों के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उनके चयन के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि सी. एस. सी. ए. महाविद्यालय के विकास को ध्यान में रखते हुए अपना रचनात्मक योगदान सुनिश्चित करेंगे तथा महाविद्यालय प्रशासन का सहयोग करेगी। इस कार्यक्रम के पश्चात डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए महाविद्यालय के समस्त हितधारकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।




 

Comments