BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल कॉलेज में छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की तथा मंच संयोजन संयोजक सहायक प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। इस गौरवमयी समारोह में प्राचार्य द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों में प्रधान श्रेया पराशर, उप-प्रधान पल्लवी, सचिव प्रीति, और उप-सचिव साक्षी सहित कक्षा प्रतिनिधियों दीपिका, अंशिका, आरती, तनीषा, रिया व काजल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही विभिन्न विभागों से मनोनीत सदस्यों में खेल विभाग से मुदित कुमार व कनिका, एनएसएस से साक्षी व कामिनी, सांस्कृतिक विभाग से गुंजन व इशिका और रोवर एवं रेंजर से करण व दीक्षा ने भी अपने कर्तव्यों की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर और संयोजक संजीव कुमार ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें कॉलेज के विकास व अनुशासन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया, जबकि समारोह में महावि...

जिला के 10 उपमंडल मुख्यालयों में होगी मतगणना 2-3 दिसंबर को होगी मतगणना कर्मियों की पहली रिहर्सल

 


मंडी 25 नवम्बर । मंडी जिला में विधान सभा चुनाव-2022 की मतगणना 8 दिसंबर 2022 को जिला के सभी उपमंडल मुख्यालयों में की जाएगी, जिसके लिए जिला मंडी में 10 मतगणना केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया की 26-करसोग के 110 बूथों की मतगणना राजकीय महाविधालय करसोग के परीक्षा भवन में की जायेगी, जिसके लिए 12 टेबल स्थापित किए गए हैं ।  27- सुंदरनगर के 113 बूथों की मतगणना राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में, जिसके लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं, 28-नाचन के 126 बूथों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय बासा के बहुउद्देशीय सभागार में की जायेगी, जिसके लिए 12 टेबल स्थापित किए गए हैं, 29-सराज के 145 बूथों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग में होगी, जिसके लिए 10 टेबल स्थापित किए गए हैं । 30-द्रंग के 132 बूथों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय नारला में होगी, जिसके लिए 8 टेबल स्थापित किए गए हैं। 31-जोगिन्दरनगर के 131 बूथों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर में होगी, जिसके लिए 10 टेबल स्थापित किए गए हैं । 32-धर्मपुर के 107 बूथों की मतगणना डॉ राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में होगी, जिसके लिए 8 टेबल स्थापित किए गए हैं । 33- मंडी के 111 बूथों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी में की जायेगी, जिसके लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं । 34-बल्ह के 105 बूथों की मतगणना लघु सचिवालय नेरचौक में होगी, जिसके लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं जबकि 35-सरकाघाट के 110 बूथों की मतगणना राजकीय महाविधालय सरकाघाट में की जाएगी, जिसके लिए 8 टेबल स्थापित किए गए हैं  ।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 1190 मतदान केंद्र में प्रयोग सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है।  इन मशीनांे की कड़ी सुरक्षा जिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस और केंद्रीय आर्म्ड पुलिस द्वारा की जा रही  है, जिसमें लगभग 1200 जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।  पहले घेरे में जिला पुलिस, दूसरे में आर्म्ड पुलिस तथा तीसरे घेरे में केंद्रीय आर्म्ड पुलिस अपनी सेवांएं दे रहे हैं।  उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ।
     उन्होंने बताया कि जिला में मतगणना हेतु रिहर्सल की तिथि निर्धारित कर दी गयी हैं।  मतगणना का पहली रिहर्सल 2 व 3 दिसंबर को होगी, जिसमें लगभग 1000 मतगणना कर्मी भाग लेंगे जबकि दूसरी रिहर्सल 7 दिसम्बर को होगी ।  बता दंे की मतगणना 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी ।
    उल्लेखनीय है कि जिला मंडी में कुल 67 प्रत्याशी विधान सभा चुनाव 2022 में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।  इस बार जिला मंडी में कुल 75.31 प्रतिशत मतदान हुआ । जिला में ईवीएम के माध्यम से कुल 638971 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 330686  महिलाएं तथा 308283 पुरुष सम्मिलित हैं। जिला मंडी में सबसे अधिक मतदान 29-सराज में 82.10 प्रतिशत तथा सब से कम 35-सरकाघाट 68.06 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।  

Comments