BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल कॉलेज में छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की तथा मंच संयोजन संयोजक सहायक प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। इस गौरवमयी समारोह में प्राचार्य द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों में प्रधान श्रेया पराशर, उप-प्रधान पल्लवी, सचिव प्रीति, और उप-सचिव साक्षी सहित कक्षा प्रतिनिधियों दीपिका, अंशिका, आरती, तनीषा, रिया व काजल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही विभिन्न विभागों से मनोनीत सदस्यों में खेल विभाग से मुदित कुमार व कनिका, एनएसएस से साक्षी व कामिनी, सांस्कृतिक विभाग से गुंजन व इशिका और रोवर एवं रेंजर से करण व दीक्षा ने भी अपने कर्तव्यों की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर और संयोजक संजीव कुमार ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें कॉलेज के विकास व अनुशासन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया, जबकि समारोह में महावि...

कुपोषण के संपूर्ण उन्मूलन को सभी लोग मिलकर प्रयास करेंं-प्रकाश राणा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जोगिन्दर नगर में आयोजित कार्यक्रम में बोले विधायक

 


जोगिन्दर नगर, 08 सितम्बर-जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने समाज से कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी के संपूर्ण उन्मूलन के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने कहा कि कुपोषण एक ऐसी बीमारी है जिसका खामियाजा पीडि़त व्यक्ति को ताउम्र सहन करना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि हम न केवल पोषणयुक्त आहार के प्रति जागरूक बनें बल्कि हमारे बच्चों को जन्म के बाद ही पोषणयुक्त आहार उपलब्ध हो इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है। विधायक प्रकाश राणा आज जोगिन्दर नगर में बाल विकास परियोजना द्रंग के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होने राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत पोषण के प्रति जागरूकता के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।
उन्होने कहा कि कुपोषित बच्चा न केवल शारीरिक तौर पर कमजोर होता है बल्कि उसका मानसिक विकास भी प्रभावित होता है। ऐसे बच्चे आगे चलकर जीवन में कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं बल्कि उनके सामाजिक व आर्थिक विकास पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होने माताओं से अपने बच्चों को कम से कम डेढ या दो वर्ष तक स्तनपान करवाने का आहवान किया। इससे न केवल बच्चे को संपूर्ण आहार मिल पाता है बल्कि विभिन्न बीमारियों से लडऩे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। साथ ही कहा कि यदि हमारा भोजन एवं पानी पीने का तरीका सही हो जाता है तो लगभग 90 प्रतिशत बीमारियों से हमारा बचाव हो जाता है। साथ ही क्षमता से अधिक भोजन न करने की भी सलाह दी।
प्रकाश राणा ने कहा कि वर्तमान दौर में कुपोषण के साथ-साथ नशा एवं चरित्र हीनता के कारण मनुष्य का जीवन नष्ट हो रहा है। उन्होने मानव जीवन में व्यापक सुधार लाने के लिए जहां बचपन में बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध करवाने पर बल दिया तो वहीं बड़े होने पर नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से बचाव पर भी जोर दिया। साथ ही हमारी आने वाली पीढ़ी देश व समाज के प्रति ईमानदार व कत्र्तव्यनिष्ठ बने इसके लिए संस्कारयुक्त शिक्षा पर भी बल दिया।
उन्होने कहा कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी राजनीति का एकमात्र ध्येय है। साथ ही कहा कि उन्होने क्षेत्र से भेदभाव की राजनीति का न केवल खात्मा किया है बल्कि सभी लोगों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का एक समान विकास सुनिश्चित भी बनाया जा रहा है।
इससे पहले उन्होने गोद भराई एवं अन्न प्रासन्न की रस्म भी निभाई। कार्यक्रम में जोगिन्दर नगर की वार्ड नम्बर चार निवासी मोनिका की गोद भराई तथा जोगिन्दर नगर के ही वार्ड नम्बर चार निवासी श्रीयान सुपुत्र मानसी का अन्न प्रासन्न भी करवाया। इस दौरान उन्होने एक बूटा बेटी के नाम के तहत पौधरोपण भी किया तथा पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होने पोषणयुक्त आहार पर बेहतरीन प्रदर्शनी लगाने पर आंगनबाड़ी वृत गुम्मा, जोगिन्दर नगर, मसौली तथा भराडू को अपनी ओर से 1100-1100 रूपये की नकद राशि भी भेंट की।
इस दौरान सिविल अस्पताल जोगिन्दर नगर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन रॉव ने पोषणयुक्त आहार एवं बच्चों में होने वाली विभिन्न समस्याओं बारे भी विस्तृत जानकारी दी। सीडीपीओ द्रंग गीता विष्ट ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं एवं महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग गीता विष्ट, ब्लॉक समन्वयक सुनील ठाकुर, डॉ. नवीन रॉव, विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं उप-प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पंचायतों से पहुंची महिलाओं के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता व सहायिकाओं सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।













 

Comments