BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल कॉलेज में छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की तथा मंच संयोजन संयोजक सहायक प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। इस गौरवमयी समारोह में प्राचार्य द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों में प्रधान श्रेया पराशर, उप-प्रधान पल्लवी, सचिव प्रीति, और उप-सचिव साक्षी सहित कक्षा प्रतिनिधियों दीपिका, अंशिका, आरती, तनीषा, रिया व काजल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही विभिन्न विभागों से मनोनीत सदस्यों में खेल विभाग से मुदित कुमार व कनिका, एनएसएस से साक्षी व कामिनी, सांस्कृतिक विभाग से गुंजन व इशिका और रोवर एवं रेंजर से करण व दीक्षा ने भी अपने कर्तव्यों की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर और संयोजक संजीव कुमार ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें कॉलेज के विकास व अनुशासन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया, जबकि समारोह में महावि...

जोगिंदर नगर के हराबाग के नकेहङ(गङूही) से लापता ज्योति जंगल में सड़ी गली हालत में हुआ बरामद!


सूत्रों के अनुसार :- जोगिंदर नगर के निकटवर्ती हराबाग गांव नकेहङ(गङूही) की निवासी 23 वर्षीय ज्योति का गला सड़ा शव एक माह बाद भराडू पंचायत से सटे जंगल में बरामद हुआ है। वह आठ अगस्त से ससुराल गढई से लापता हुई थी। सास ने ज्योति की चप्पल से शव की शिनाख्त की। अब डीएनए टेस्ट भी होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाच तेज कर दी है। इस मामले में ज्योति के पति पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

एक ग्रामीण ने पुलिस को जंगल में शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। मंडी की फारेंसिक टीम ने भी जंगल सील कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल व डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा जा सकता है। इसके बाद पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार होने की संभावना हैं। इस मामले में मायके पक्ष की ससुराल पक्ष के खिलाफ हंगामे के आसार हैं। इसके मद्देनजर ससुराल में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। दो सप्ताह पहले भी स्वजनों की मौजूदगी में ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा था। ज्योति की माता सवित्री देवी और पिता बृजभूषण ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बेटी को जिंदा या मुर्दा मिलाने की माग की थी। सवित्री देवी ने कहा था कि बेटी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई है।

ज्योति की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसकी पुलिस जाच कर रही है। ज्योति के पति पर प्रताड़ना का मामला पुलिस ने पहले दर्ज किया है। इसमें कुछ अन्य धाराओं को पुलिस जोड़कर जाच आगे बढ़ाएगी। फारेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद अगामी कर्कवाई सुनिश्चित होगी और शव का डीएनए टेस्ट भी होगा। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने ज्योति के स्वजनों को आश्वस्त किया है वह जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। चावल जलने पर पति पत्नी में हुई थी कहासुनी

ज्योति की माता सवित्री देवी ने बताया कि आठ अगस्त को घर में चावल जलने पर पति पत्नी में कहासुनी हुई थी। रात करीब साढे़ आठ बजे अपने कुत्ते के साथ ज्योति लापता हो गई थी। उन्हें अगले दिन दोपहर बाद सास ससुर से बेटी के लापता होने की सूचना मिली। पाच दिन बाद कुत्ता घर लौट आया लेकिन बेटी नहीं लौटी। भराडू पंचायत के गडूही में उनकी बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी। एक साल पहले भी पति पत्नी में हुए विवाद को लेकर उन्होंने परिवार और आसपास के लोगो के साथ घर पहुंचकर मामला सुलझाया था। अब बेटी का शव बरामद होने पर उन्होंने हत्या का शक दामाद पर जताया है।

( साभार दैनिक जागरण)

Comments