BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

जोगिन्दर नगर में प्रधान मंत्री के वैक्सीन संवाद कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण


 जोगिन्दर नगर में प्रधान मंत्री के वैक्सीन संवाद कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
द्राहल व ममाण-बनांदर पंचायत में लगाई गई थीं दो बड़ी एलइडी स्क्रीनें



सीएम जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं फ्रंट लाइन वर्कर्ज की मेहनत की बदौलत पाई सफलता-प्रकाश राणा
जोगिन्दर नगर, 06 सितम्बर-हिमाचल प्रदेश द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश वासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होने जहां कोविड 19 टीकाकरण अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बातचीत की तो वहीं प्रदेश वासियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई भी दी। इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर भी शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।




जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रधान मंत्री के वैक्सीन संवाद कार्यक्रम को सीधा प्रसारित करने के लिये ग्राम पंचायत द्राहल व ममाण-बनांदर में दो बड़ी एलइडी स्क्रीनें स्थापित की गई थीं। इस दौरान दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में प्रधान मंत्री के वैक्सीन संवाद कार्यक्रम को देखने के लिए लोग मौजूद रहे।
जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने ग्राम पंचायत द्राहल में शिरकत की तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैक्सीन संवाद को सुना। इस मौके पर उन्होने कोविड 19 कोविड टीकाकरण की पहली डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर को भी बधाई दी जिनके कुशल नेतृत्व में यह सब संभव हो पाया है। साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी तमाम स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्ज का भी आभार जताया जिनकी अथक मेहनत व प्रयासों से हिमाचल प्रदेश पूरे देश में यह यह उपलब्धि हासिल कर पाया है। साथ ही उम्मीद जताई की सभी के सामूहिक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश कोविड 19 टीकाकरण की दूसरी डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य को भी हासिल करने में देश भर में अग्रणी रहेगा।
प्रकाश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने संबोधन में जो विकास का दर्शन प्रदेश को दिया है उस पर भी अमल करने में वे अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे ताकि हिमाचल प्रदेश विकास की दृष्टि से भी दूसरे प्रदेशों के लिए एक मॉडल बन सके। साथ ही इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी पर भी उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर द्राहल पंचायत में विधायक प्रकाश राणा के अतिरिक्त एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, प्रधान द्राहल संजीव कुमार, प्रधान चलारग सावित्री देवी, प्रधान पीपली इंद्र ठाकुर, प्रधान नौहली अजित ठाकुर, प्रधान द्रुब्बल रेणु राणा, प्रधान भराडू् सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।


इसी तरह ममाण बनांदर में जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, बीडीसी अध्यक्षा रमा देवी, मंडल भाजपा महामंत्री अजय सकलानी, महिला मोर्चा अध्यक्षा मेघना ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष गगन ठाकुर, बालम सकलानी, सूरज, आशीष, प्रधान ममाण बनांदर महेंद्र सिंह, प्रधान पीहड बेहडलू रेणु देवी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments