BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल ने शुक्रवार को लडभडोल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के बूथों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी अध्यक्षों और बूथ कमेटियों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानी।


 ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल ने शुक्रवार को लडभडोल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के बूथों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए त्रैम्बली कोलंग पंजालग गागल  बलोटू के सभी अध्यक्षों और बूथ कमेटियों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानी। साथ ही निकट भविष्य में होने वाले मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।उसके बाद उन्होंने लडभडोल में मृतक दिव्यांश के परिजनों से मिले उन्होंने दुखत परिवार के प्रति संवेदना जताई मृतक बच्चे की शांति के लिए प्रार्थना भी की उन्होंने कहा कि जब तहसील मुख्यालय बाजार में ही लोग बंदरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है तो ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों भी सुरक्षित नहीं है और भी अधिक समस्याओं का सामना करना पडता हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की भी अनदेखी है साथ ही राजनीतिक की भी अनदेखी जो बंदरो और जंगली जानवरों के आतंक से बचाने के लिए  कोई उचित कदम नहीं उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रदेश सरकार लोगों की सुरक्षा और बडी योजनाओं के दावे करती है लेकिन जमीनी स्तर देखा जाए तो कुछ भी नहीं है और लोग अधिकतर समस्याओं से पीड़ित हैंइस मौके पर ठाकुर प्रेमनाथ पान सिंह सुरेंदर ठाकुर देवेंद्र सोनी रोशन ठाकुर अश्वनी सुरेश गोपाल राठौर अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments