BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बधाई! लडभङोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती कमला देवी निवासी गांव धौण सेवानिवृत्त हुई हैं।


 बधाई! लडभङोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती कमला देवी निवासी गांव धौण सेवानिवृत्त हुई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देशराज और समस्त स्टाफ ने श्रीमती कमला देवी को  सम्मानित किया और विदाई दी। अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य महोदय ने श्रीमती कमला देवी की सराहना की और शुभकामनाऐं दीं। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से कमला देवी को सेवानिवृत्त होने पर बहुत बहुत बधाई और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं!


 

Comments