BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

दुखद समाचार! लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव सांडा में कोरोना संक्रमण के चलते 77 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मृत्यु! जनप्रतिनिधियों की हाजिरी में कोविड नियमों को फॉलो करते हुए किया गया अंतिम संस्कार!


 लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव सांडा में कोरोना संक्रमण से मौत का मामला सामने आया है। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ कांगडा गुरुशरण गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि गांव सांडा एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज मौत में हुई है उन्होंने कहा कि एक 77 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे उनका कोरोना का टेस्ट सिविल अस्पताल बैजनाथ में कुछ दिन पहले हुआ था जहाँ उनकी रिपोर्ट पोस्टिव पाई गई थीं।जहां उसके बाद इसे टांडा मेडिकल कॉलज में भर्ती करवाया जहाँ जिसकी मौत गत रात्रि हो गई। ग्राम पंचायत ऊटपुर के प्रधान संजय चौहान ने कहा कोरोना की गाइडलाइन को सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक प्रधान संजय चौहान की निगरानी मे दाह संस्कार किया गया ।


Comments