BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जटेहड में एक दुकानदार से 2625 मिलीलीटर देसी शराब बरामद मामला दर्ज


 जटेहड में एक दुकानदार से 2625 मिलीलीटर देसी शराब बरामद मामला दर्ज

पुलिस चौकी लडभडोल पुलिस चौकी प्रभारी
 मुन्शी राम जटेहड में मौजूद थे तो अन्य कर्मचारियों के साथ जटेहड गांव में दुकान से 2625 मिलीलीटर
देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने गुरुवार को कहा कि जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त थे तो गुप्त सूचना के आधार पर जटेहड में मौजूद थे तो माधो राम निवासी बाग तहसील लडभडोल की दुकान की तलाशी करने पर उसके कब्जा से 2625 मी लि देसी शराब बरामद की। व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि धारा 39 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Comments