BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

70 हजार शिक्षकों की वैक्सीनेशन के आदेश, टीकाकरण के लिए ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर नियुक्त


 राज्य के 18 हजार सरकारी स्कूलों में सेवाएं देने वाले 70 हजार से ज्यादा शिक्षकों को कोरोना का टीका लगेगा। छात्रों को स्कूल बुलाने से पहले शिक्षकों को टीका लगाया जाना अनिवार्य है, ताकि लाखों छात्रों को कोरोना का खतरा न रहे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बाबत मंगलवार को सर्कुलर जारी कर दिया है, वहीं स्कूल प्रीसिंपल को निर्देश दिए हैं कि वैक्सीनेशन को गंभीरता से सभी शिक्षक लें। राज्य में कोविड के बीच निजी और सरकारी स्कूलों को खोलने से पहले सभी शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा की ओर से इस बारे में सभी जिला उपनिदेशकों को सर्कुलर जारी कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई है और इसे लेकर प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों के ब्लॉक प्रोजेक्ट अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग ने इन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने ब्लॉक में कार्यरत निजी व सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें।

इस कार्य के लिए यदि शिक्षक और गैरशिक्षकों की वालंटियर के लिए जरूरत पड़ती है, तो वे ड्यूटी लगाने के लिए अधिकृत होंगे। गौर रहे कि राज्य में 45 साल से अधिक आयु के शिक्षकों को पहले ही वैक्सीन लग चुकी है। अब 18-44 साल आयु के शिक्षकों को वैक्सीन लगाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग ने वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।  विभाग ने निर्देश दिए हैं कि बीपीओ अपने क्षेत्र के बीएमओ के साथ संपर्क करें और वैक्सीनेशन के लिए जगह चिन्हित करने से लेकर अन्य सभी चीजों पर चर्चा करें, ताकि शिक्षकों को नजदीक ही वैक्सीन लग सके। अहम यह है कि इसमें स्कूलों में सेवाएं देने वाले मिड डे मील वर्करों को भी प्राथमिकता के तौर पर टीका लगाया जाएंगा। गौर हो कि  पांच जून के बाद स्कूल खोलने पर सरकार कोई फैसला ले सकती है। छोटे बच्चों को अभी राज्य में वैक्सीन लगाने को लेकर कोई योजना नहीं है। (एचडीएम)कालेज प्रिंसीपल को भी आर्डर

शिक्षा विभाग ने कालेज शिक्षकों को भी वैक्सीन लगाने की जिम्मेदारी प्रीसिंपल को सौंपी है। इसके साथ ही कालेज प्रिंसीपल को साथ ही साथ 18 साल तक के छात्रों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments