BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल कॉलेज में छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की तथा मंच संयोजन संयोजक सहायक प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। इस गौरवमयी समारोह में प्राचार्य द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों में प्रधान श्रेया पराशर, उप-प्रधान पल्लवी, सचिव प्रीति, और उप-सचिव साक्षी सहित कक्षा प्रतिनिधियों दीपिका, अंशिका, आरती, तनीषा, रिया व काजल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही विभिन्न विभागों से मनोनीत सदस्यों में खेल विभाग से मुदित कुमार व कनिका, एनएसएस से साक्षी व कामिनी, सांस्कृतिक विभाग से गुंजन व इशिका और रोवर एवं रेंजर से करण व दीक्षा ने भी अपने कर्तव्यों की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर और संयोजक संजीव कुमार ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें कॉलेज के विकास व अनुशासन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया, जबकि समारोह में महावि...

सावधान! लडभङोल में मृत व्यक्ति का फर्जी facebook अकाउंट बना कर पैसे मांगे जाने का मामला आया सामने!


 आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर आपको ऑनलाइन ठगी के मामले मिलेंगे लेकिन यदि जनता जागरुक हो जाए तो ऐसे लोगों से बचा जा सकता है। प्राप्त सुचना के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति को अपने एक चिर परिचित व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिनका निधन हो चुका है लेकिन जांच पड़ताल के लिए उन्होंने रिक्वेस्ट को असैप्ट किया। फर्जी facebook अकाउंट के जरिए ठगों ने ₹20000 मांगे यह कहते हुए की उन्हें पैसों की सख्त जरुरत है और वह अगले कल सुबह होने वापिस लौटा देगा। इस  के लिए ठग ने अपना paytm नंबर भी दिया। बार में व्यक्ति ने मृत व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया जिसके बाद उन्हें फर्जी facebook अकाउंट के बारे में पता चला। अभी तक इस बारे में पुलिस में कोई कंप्लेंट नहीं की गई है। यह हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। इसलिए सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें और अनजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट एसेप्ट न करें और ना ही अपने बारे में किसी को जानकारी दें तभी इन ठगों से बचा जा सकता है। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments