BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

LATEST NEWS :- लडभङोल के मोरतन में एक महिला हुई रंगङों के हमले का शिकार !

 

लडभडोल:-  में रंगङों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज  लडभङोल तहसील के मोरतन गांव की एक महिला को रंगड़ो द्वारा काटने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस महिला का नाम मिलापा देवी है और इनकी आयु 65 वर्ष है।


खेतों में काम करने के दौरान पेश आया हादसा!

जब मिलापा देवी खेतों में काम कर रही थी तो कहीं से अचानक रंगङों ने धावा बोल दिया और महिला को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही उनके परिजनों ने एंबुलेंस मंगवाई और महिला को उपचार हेतू स्थानीय लडभङोल हॉस्पिटल ले गए जहां पर महिला का इलाज किया गया। महिला को सिर पर जगह जगह पर रंगङों ने काटा है।



आजकल लडभङोल के निचले पुराने बाजार में सङक का काम चला हुआ है जिसके कारण एंबुलेंस लडभङोल बस स्टैंड पर खड़ी होती है जिसके कारण मरीज को हॉस्पिटल पहुंचाने में और भी देर हो जाती है। लोगों की प्रशासन से अपील है कि सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्रता से संपूर्ण किया जाए ताकी लोगों को दिक्कत का सामना करना ना पड़े। कई बार किसी मरीज को बचाने के लिए कुछ मिनट भी बहुत महत्वपूर्ण पूर्ण होते हैं।


LADBHAROLNEWS.COM जनता से अपील करता है कि अगर आपको कहीं सार्वजनिक स्थल पर  या घर के आस-पास रंगङों का छत्ता नजर आता है तो अग्नि शमन विभाग से संपर्क करना ना भूलें।

लडभङोल के तहसीलदार जी ने रंगङों के विषय में विशेष रुप से अग्नि शमन विभाग के अधिकारी को सूचना प्रेषित की है।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments