BREAKING NEWS:

लडभड़ोल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से 'बीमार' हुई स्वास्थ्य सेवाएं,रात के समय राम भरोसे मरीज

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)  तहसील क्षेत्र लडभड़ोल का एकमात्र सिविल अस्पताल इन दिनों खुद अपनी बदहाल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसका सबसे बुरा असर रात्रि सेवाओ पर पड़ रहा है। क्षेत्र की 20 पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी के लिए बना यह अस्पताल सुविधाओं को अभाव में केवल एक 'रेफरल यूनिट' बनकर रह गया है। अस्पताल की लचर कार्यप्रणाली उस वक्त उजागर हुई जब शुक्रवार रात 10:30 बजे जिला कांगड़ा के डंडोल निवासी एवं चौबीन वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा अपनी 75 वर्षीय बीमार माता शिवजु देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी माता को पेट में गंभीर शिकायत थी। लेकिन अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था,वहां सिर्फ नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जब उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने 'ऑन कॉल' होने की बात कही। जिप सदस्य सुरेंद्र राणा ने अस्पताल की व्यवस्था पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3 डॉक्टर तैनात होने के बावजूद लोगों को रात्रि सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्हो...

आवश्यक सूचना:-बैजनाथ-लडभङोल कांडा पत्तन सड़क पर डोल और चपलू पुल पर कल रहेगा अढ़ाई घंटे यातायात बंद!


जोगिंदर नगर :-   उपमंडल के अंतर्गत बैजनाथ लडभङोल कांडा पत्तन सड़क पर किलोमीटर 21/840 ( चपलू पुल) तथा किलोमीटर 40/845 (डोल पुल) पर दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को MBIU VEHICLE द्वारा निरीक्षण किया जाना निर्धारित है जिसके मद्देनजर उपरोक्त स्थानों पर यातायात रोका जाना अनिवार्य है।

डोल पुल पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और चपलू पुल पर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा यातायात बंद!

अतः दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को डोल पुल किलोमीटर 40/ 845 पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और चप्पलु पुल पर किलोमीटर 21 /840 पर दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा। यह जानकारी भवन एवं मार्ग मंडल जोगिंदर नगर के अधिशासी अभियंता ईवीएम ठाकुर ने LADBHAROLNEWS.COM को दी है। उन्होंने आम जनमानस से सहयोग की अपील की है।

LADBHAROLNEWS.COM यह सूचना भवन एवं मार्ग मंडल जोगिंदर नगर  के अधिशासी अभियंता द्वारा जनहित के लिए जारी करता है कि 16 अक्टूबर 2019 को डोल पुल पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और चप्पलु पुल पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा। सभी से सहयोग का आग्रह किया जाता है। धन्यवाद!

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

 महत्वपूर्ण नोट:-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments