BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लडभङोल की खद्दर पंचायत के मंगयाल गांव में 50 लाख की लागत से बनाया जाएगा लडभडोल क्षेत्र का प्रथम एथलैटिक्स स्टेडियम! स्टेडियम की निर्माण हेतु गांव वासियों ने दान की भूमि!


लडभडोल की  खद्दर पंचायत के मंगयाल गांव में    हमारे क्षेत्र का पहला एथलैटिक्स स्टेडियम बनने जा रहा है यह 400 मीटर का ट्रैक है   इसलिए ग्रामवासियों ने भूमि दान की है। यह स्टेडियम लगभग 50 लाख रुपय की लागत में बनेगा। स्टेडियम का निर्माण युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा किया जाएगा।

माननीय विधायक प्रकाश राणा ने किया स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास और युवक मंडल को दान की 51 हजार रुपए की धनराशि!

हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने बुधवार को स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने युवक मंडल को 51 हजार की धनराशि दान की। माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने आश्वासन दिया है स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।


इस शिलान्यास के समारोह में विधायक श्री प्रकाश राणा जी के साथ जिला परिषद के सदस्य संजीव शर्मा,ब्लाक समिति सदस्य रवीन्द्र ठाकुर काकू, सुरेश राणा जी, पंचायत खदर के प्रधान विजय कुमार, समिति सदस्य विजय कुमार आदि उपस्थित मौजूद लोग उपस्थित थे।

स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को मिलेगा  यहां प्रशिक्षण करने का मौका!

स्टेडियम की निर्माण से हमारे क्षेत्र के सैंकड़ों युवाओं को अपने क्षेत्र में ही प्रशिक्षण करने का मौका मिलेगा। स्टेडियम के निर्माण कार्य में मंडी जिला के 10 ब्लाक् के 100 से अधिक युवा खेल विभाग के अधीन निर्माण कार्य में सहायता कर रहे हैं। यह जानकारी प्रारंभिक एथलैटिक्स शिक्षक गोपाल ठाकुर ने दी। स्टेडियम निर्माण के लिए खर्च होने वाली धनराशि की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा करवा दी गई है।

LADBHAROLNEWS.COM.  क्षेत्र में बनने वाले  प्रथम एथलैटिक्स स्टेडियम के समाचार पर हर्ष व्यक्त करता है और हम खेल विभाग तथा माननीय विधायक प्रकाश राणा जी के इस सराहनीय प्रयास के आभारी हैं। क्षेत्र के युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि और सहायता होगी। साथ में ही हम मंगयाल वासियों की भी सराहना करते हैं जिन्होंने इस नेक कार्य के लिए भूमि दान की है।




दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट :-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments