BREAKING NEWS:

लडभड़ोल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से 'बीमार' हुई स्वास्थ्य सेवाएं,रात के समय राम भरोसे मरीज

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)  तहसील क्षेत्र लडभड़ोल का एकमात्र सिविल अस्पताल इन दिनों खुद अपनी बदहाल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसका सबसे बुरा असर रात्रि सेवाओ पर पड़ रहा है। क्षेत्र की 20 पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी के लिए बना यह अस्पताल सुविधाओं को अभाव में केवल एक 'रेफरल यूनिट' बनकर रह गया है। अस्पताल की लचर कार्यप्रणाली उस वक्त उजागर हुई जब शुक्रवार रात 10:30 बजे जिला कांगड़ा के डंडोल निवासी एवं चौबीन वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा अपनी 75 वर्षीय बीमार माता शिवजु देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी माता को पेट में गंभीर शिकायत थी। लेकिन अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था,वहां सिर्फ नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जब उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने 'ऑन कॉल' होने की बात कही। जिप सदस्य सुरेंद्र राणा ने अस्पताल की व्यवस्था पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3 डॉक्टर तैनात होने के बावजूद लोगों को रात्रि सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्हो...

खुशखबरी! लडभङोल के प्रसिद्ध निजी स्कूल भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल के 22 बच्चों ने उत्तीर्ण किया स्पेस ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण को!


लडभडोल :-  तहसील के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल के 22 बच्चों ने स्पेस ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण को उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बच्चों की इस कामयाबी से स्कूल प्रबंधन तथा अभिभावक गदगद हैं। स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका शर्मा के अनुसार इस परीक्षा में प्रदेश भर के लगभग 700 स्कूलों ने भाग लिया था। भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और उसके 22 बच्चों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, बच्चों की यह एक सराहनीय उपलब्धि है। अब यह बच्चे परीक्षा के दूसरे चरण में भाग लेंगे और अपने भविष्य की राह को उज्जवल बनाएंगे।

दूसरे चरण की प्रतियोगिता में टॉप रहने वाले बच्चे स्पेस कैंप के लिए जाएंगे नासा सिंगापुर और प्रत्येक जिले के टॉपर बच्चे जाएंगे इसरो बेंगलुरु!


श्रीमती मोनिका शर्मा के अनुसार दूसरे चरण की इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन टॉपर बच्चे स्पेस कैंप के लिए नासा सिंगापुर जाएंगे और साथ ही प्रत्येक जिले के टॉपर बच्चे इसरो बेंगलुरु में जाएंगे। इसके अलावा जो बच्चे स्कूल लेवल पर टॉप करेंगे वह एनएससी भारत सरकार नई दिल्ली में जाएंगे। स्कूल प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के पांचवी से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया था।

स्पेस ओलंपियाड में प्रथम चरण उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को दिए गए प्रशस्ति पत्र और मैडल!

स्पेस ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण को पार करने वाले बच्चों को स्पेस ओलंपियाड की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिए गए और स्कूल स्तर पर टॉप करने वाले बच्चों को मेडल भी बांटे गए।


LADBHAROLNEWS.COM स्पेस ओलंपियाड प्रतियोगिता के प्रथम चरण को पार करने वाले विद्यार्थियों को तथा स्कूल प्रबंधन को बधाई देता है। हम विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। बच्चों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा मौका है कि वह अपनी प्रतिभा के दम पर इन जगहों पर जा पाएंगे और देश-विदेश के महान वैज्ञानिकों ने से रूबरू हो सकेंगे।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

 महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments