BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल के भारती ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

लड भडोल के भारती ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। आचार्य श्री अश्वनी कुमार और रिटायर्ड प्रधानाचार्य विजय कांत शर्मा ने बच्चों को सिखाई योग मुद्राएं। 

                   
                                       अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर आज लड भडोल के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल मैं योग दिवस को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बच्चों को योग के विषय में जानकारी दी और भारतीय जीवन शैली को अपनाने की बात कही।                     





आचार्य अश्वनी कुमार और रिटायर्ड प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा ने बच्चों को विभिन्न योग मुद्राओ के बारे में जानकारी दी और उन्हें सिखाया।





आचार्य अश्वनी कुमार और रिटायर्ड प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा ने बच्चों को सूर्य नमस्कार करने की विधि बताई और सूर्य नमस्कार करना सिखाया और साथ ही में उन्हें सूर्य नमस्कार रोज करने की सलाह दी। आचार्य अश्वनी कुमार ने बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न आसन व प्राणायाम किए और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बच्चों को जागरुक किया।



आचार्य अश्वनी कुमार और रिटायर्ड प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा ने बच्चों को जंक फूड को छोड़ने को कहा और शुद्ध भारतीय आहार लेने को प्रेरित किया

: आचार्य श्री अश्वनी कुमार और रिटायर प्रधानाचार्य विजयकांत  शर्मा ने बच्चों को कोल्डड्रिंक स्थान पर दूध, लस्सी और फलों का जूस लेने के लिए प्रोत्साहित किया।



: LADBHAROLNEWS.COM ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल के इन प्रयासों की सराहना करता है।LADBHAROLNEWS.COM की और से आप सबको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई। योग अपनाइए और रोग मुक्त रहिए।


: इस अवसर पर स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की  गई। ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने आचार्य अश्वनी कुमार और रिटायर्ड  प्रधानाचार्य विजय कांत शर्मा को समृति चिन्ह करके सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को लस्सी पिलाई।: धन्यवाद।


Comments