BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर! 22 में 2025 को ग्राम पंचायत लड़ भड़ोल के सामुदायिक भवन में लगेगा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर!


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)आयुष विभाग उप मंडल जोगिंदर नगर जिला मंडी की ओर से दिनांक 22 में 2025 को ग्राम पंचायत लड़ भड़ोल के सामुदायिक भवन में आयुष चिकित्सा निशुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है। इस चिकित्सा शिविर में डॉक्टर बिंदु, डॉ रंजन राणा, डॉ मीनाक्षी, डॉक्टर उपासना, डॉ शालू और एपीओ संजय कुमार, एपीओ अमित कुमार, एपीओ यादविंदर कुमार स्वास्थ्य जांच करने आएंगे। तो इस निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का लाभ उठाना ना भूले!

Comments