BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल लडभड़ोल में वीरवार को सालाना समारोह का आयोजन किया गया।


लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा) पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल लडभड़ोल में वीरवार को सालाना समारोह का आयोजन किया गया।जिसमेें प्रदेश यूथ सर्विस एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिन्दरनगर के कोच गोपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।पाठशाला प्रधानाचार्य रवि ठाकुर और एमडी बलवंत ठाकुर द्वारा मुख्यातिथि को टोपी शॉल व मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्याअतिथि ने अपनी ओर स्कूल प्रबंधन को बधाई भी दी।इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।इसके अलावा उन्होंनें विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे!प्रदेश यूथ सर्विस एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिन्दरनगर के कोच गोपाल ठाकुर ने कहा कि मेहनत ही एक ऐसा रास्ता है जिससे हम मंजिल को पा सकते हैं।उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अगर आज मेहनत करते हैं तो कल को अच्छी जिंदगी जिएंगे।उन्होंने कहा कि मेहनत के द्वारा ही उन्होंने जिंदगी में हर मुकाम को हासिल किया है।उन्होंने कहा कि मेहनत द्वारा उन्होंने यह सारी सफलता हासिल की है।उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई गुण अवश्य होता है।उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चे के उस गुण को पहचाने और उससे मेहनत करवाकर सफलता की ओर ले जाएं।

Comments