BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

एसडीएम जोगिंदरनगर मनीश चौधरी ने लडभड़ोल तहसील कार्यालय का किया दौरा,राजस्व अधिकारियों के साथ की बैठक


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा)। हाल ही में कुछ दिन पहले जोगिंदरनगर एसडीएम का कार्यभार संभालने वाले एसडीएम मनीष चौधरी ने मंगलवार को एक दिवसीय लडभड़ोल तहसील कार्यालय का दौरा किया।जहां उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की। एसडीएम मनीष चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपमंडल जोगिंदरनगर में कार्यभार संभालने के बाद उन्हें पता चला की मंगलवार के दिन उपमंडल स्तर का जो दौरा है वो लडभड़ोल का रहता है।उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आज वह लडभड़ोल आए हैं और राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की गई।उन्होंने कहा कि लडभड़ोल तहसील कार्यालय के कार्यों को समझा गया,और यहाँ मंगलवार को यहां आते रहेंगे।

Comments