BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल में एक निजी बस चालक के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला


लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा)पुलिस चौकी लडभडोल में एक निजी बस चालक के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला सामने आया है।निजी बस चालक राजेश कुमार निवासी मनोला ने बताया कि जब वह हर रोज की तरह बस खड़ी करके शाम के समय सांडा से वापस आ रहा तो जमथला के पास एक कार सवार ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।जिसमें निजी बस चालक की उन्होंने धुनाई की,और निजी बस चालक का फ़ोन भी ले उड़े।उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में गाली-गलौच मारपीट सहित फोन छीनने का मामला दर्ज करवाया है।इस बार में पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस ने निजी बस चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments