BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

आयुष विभाग ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के अधिसूचित किये पांच पद बैच आधार पर भरे जाने हैं ये पद, पात्र उम्मीदवार 5 मार्च से पहले रोजगार कार्यालय में करवाएं नाम दर्ज


जोगिन्दर नगर, 15 फरवरी:
 निदेशक आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के बैच आधार पर पांच पद अधिसूचित किये हैं। जिनमें भूतपूर्व सैनिक आश्रित वर्ग सामान्य श्रेणी का एक, अनुसूचित जाति के दो, अनुसूचित जनजाति का एक पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का भी एक पद शामिल है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 5 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर सुमित ने बताया कि निदेशक आयुष विभाग द्वारा अधिसूचित भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के बैच आधार पर पांच पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा तथा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेदिक फार्मेसी में दो वर्ष का डिप्लोमा अथवा बैचलर डिग्री का होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 5 मार्च, 2024 से पहले अपना नाम ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर में पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें ताकि पात्र अभ्यर्थियों के नाम संबंधित विभाग को भेजे जा सकें। उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाने में किसी भी आवेदक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ता है तो वह किसी भी कार्य दिवस को रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर से संपर्क कर सकते हैं।  

Comments