BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

लडभड़ोल पुलिस ने लडभड़ोल क्षेत्र के हवाणु नामक जगह से एक व्यक्ति से 12 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।


लडभड़ोल पुलिस ने लडभड़ोल क्षेत्र के हवाणु नामक जगह से एक व्यक्ति से 12 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम लडभड़ोल रोजाना की तरह रोपडु-बनांदर सड़क पर गश्त पर मौजूद थीं।गुप्त सूचना के आधार पर  हवाणु नामक जगह पर मौजूद थे तो इस दौरान व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह व्यक्ति इधर-उधर भागने लगा और उसने झाड़ियां में एक पॉलिथीन युक्त लिफाफा फेंक दिया।जिस पर पुलिस को शक हुआ, इसके बाद पुलिस ने झाड़ियां की तलाशी की और उसमें 12ग्राम चरस बरामद कर पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस टीम ने व्यक्ति से 12 ग्राम चरस बरामद की है और पुलिस ने इस मामले में कारवाई शुरू कर दी गई है।

Comments