BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

जोगिंदरनगर न्यू क्रिसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंदर नगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया




जोगिंदरनगर:-  न्यू क्रिसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंदर नगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल के निर्देशक विजय शर्मा ने किया स्कूल के छात्रों ने भव्य परेड का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी बाद में मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराया और विधिवत आरंभ होने की घोषणा की निर्देशक विजय शर्मा ने कहां की खेले हमारे जीवन में अनुशासन नेतृत्व टीम वर्क तथा संघर्ष करने की सीख देती है प्रधानाचार्य शशिकिरण ने खिलाड़ियों से खेल भावना से बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की प्रमुख खेलों में बास्केटबॉल बैडमिंटन कबड्डी खो-खो और विभिन्न प्रकार की दौड़े रही जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग से अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बास्केटबॉल में एटलांटिक हाउस के खिलाड़ी क्रमशः हर्षित आर्यन शिवांश गौरव तथा आदित्य विजेता तथा आर्कटिक हाउस के क्रमशः क्षितिज आर्यन आदित्य पीयूष तथा आर्यन ठाकुर उपविजेता रहे बैडमिंटन अंडर-19 एकल में हर्षित विजेता तथा अनमोल उपविजेता रहे डबल में एटलांटिक हाउस के हर्षित एवं सजन विजेता तथा इंडियन हाउस के अनमोल तथा अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी तरह लड़कियों के वर्ग में आदर्शिता एवं विभा प्रथम तथा तमन्ना और गार्गी दूसरे स्थान पर रहे कबड्डी लड़कों में पैसिफिक हाउस के खिलाड़ी अनिकेत नमन अंशुमन अतुल रितेश अनिरुद्ध प्रिंस विजेता तथा आर्किटेक्ट हाउस के क्रमशः आदित्य शुभम गौरव मोहित आदित्य शिवम तनिष्क उपविजेता रहे म्यूजिकल चेयर में फर्स्ट डेजी से रियांश प्रथम रूबल द्वितीय तथा दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे तथा कक्षा दूसरी डेफोडिल से शिवन्या प्रथम अनन्या द्वितीय तोयेश तृतीय स्थान पर रहे इसी तरह कक्षा दूसरी सनफ्लावर से अर्चित प्रथम नवदीप द्वितीय तथा आरव तीसरे स्थान पर रहे लेमन स्पून दौड़ में कक्षा तीसरी मेरीगोल्ड हाउस के लड़कों में कार्तिक प्रथम स्थान पर हनीश दूसरे स्थान पर तथा रचित तीसरे स्थान पर रहे और लड़कियों में सौम्या प्रथम स्थान पर रिधिमा दूसरे स्थान पर और आराध्या तीसरे स्थान पर रही खो-खो में चौथी कक्षा लोटस हाउस से अक्षत आर्वी शैलेन आराध्या श्रीजा हर्षिका मानसी गर्वित तथा क्षितिज प्रथम तथा कक्षा चौथी रोज हाउस से वान्या परीक्षित अविशा संचित सानवी शिवांश ओजस्वी श्रुति रिधिमा तथा अर्पित उपविजेता रहे इसी तरह अंडर -14 खो खो में अंटलाटिक हाउस के स्वास्तिक सुजल नितिन आयुष राजदीप आरव आशीष प्रतीक गीतांश विजेता रहे और पैसेफिक हाउस के अनिकेत नमन अंशुमन रितेश अतुल प्रिंस अनिरुद्ध उपविजेता रहे जस प्रतियोगिता में चैतन्य तथा अरुणिमा प्रथम स्थान पर रहे और शिवांश और चाहत दूसरे स्थान पर रहे अंडर-19 जस प्रतियोगिता में लड़कों में शिवांग विजेता तथा क्षितिज उपविजेता रहे और लड़कियों में आदर्शिता प्रथम तथा निकिता द्वितीय स्थान पर रही प्रतियोगिता के अंत में स्कूल निर्देशक तथा प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं तथा बधाई दी।








 

Comments