BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

 *मतदाता वोटर कार्ड संख्या को आधार कार्ड के साथ जोड़ें-एसडीएम*  *मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप्प, एनवीएसपी पोर्टल या फिर बीएलओ के माध्यम से कर सकते हैं लिंक*

 



जोगिन्दर नगर, 04 फरवरी*  -मतदाता पहचान पत्र संख्या को स्वैच्छिक रूप से आधार संख्या के साथ जोड़ने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मौजूदा मतदाता अपने वोटर कार्ड संख्या को आधार कार्ड संख्या के साथ लिंक करवा सकते हैं। इसके लिये मतदाता घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एप्प या फिर एनवीएसपी पोर्टल में जाकर लिंक कर सकते हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 31 जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 131 बूथों के मतदाता अपनी मतदाता पहचान कार्ड संख्या को अपने आधार कार्ड संख्या के साथ लिंक करवा सकते हैं। इसके लिये वे ऑनलाइन पोर्टल एनवीएसपी या फिर वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड कर फॉर्म-6 ख भरकर इस प्रक्रिया को स्वयं पूरा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से भी वोटर कार्ड संख्या को आधार कार्ड के साथ निर्धारित प्रपत्र भर कर जोड़ सकते हैं।
उन्होने 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वेच्छा से आधार कार्ड संख्या को वोटर कार्ड से जोड़ने के इस कार्य में निर्वाचन आयोग का सहयोग करें।उन्होंने बताया की 31 मार्च तक सभी मतदाता अपने आधार संख्या को वोटर कार्ड के साथ लिंक करना सुनिश्चित करें ताकि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके, अतः उन्होंने इस कार्य को जोगिंदर नगर कि जनता से प्राथमिकता के आधार पर करने की अपील की है l-l

Comments