BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल (मंडी)। महिला और बाल विकास विभाग चौंतड़ा ने लडभड़ोल में वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार ने की।तनाव से निपटने के तरीके बताए


 लडभड़ोल   :- 
महिला एवं बाल विकास विभाग खंड चौंतड़ा के अंतर्गत पर्यवेक्षक वृत लडभड़ोल के सौजन्य से मंगलवार को पंचायत स्तरीय "वो दिन" योजना के तहत लडभड़ोल मे एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  जागरूकता शिविर की अध्यक्षता स्थानीय नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार द्वारा की गई , इस मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य और पोषाहार संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। शिविर में 150 से अधिक महिलाओं और स्थानीय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल की किशोरियों (छात्राओं) ने भाग लिया। विभाग के वृत्त लडभड़ोल के पर्यवेक्षक चूड़ामणि ने महिलाओं और 10 से 16 वर्ष की किशोरियों को मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।  मासिक धर्म के दौरान खाने-पीने और स्वच्छता तथा मानसिक तनाव से कैसे निपटा जाए इस बारे में भी उन्होंने जानकारी प्रदान की साथ में एनीमिया से होने वाले दुष्प्रभाव और शरीर में पड़ने वाले प्रभाव भी बात की गई।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत भड़ोल के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र जमथला की कार्यकर्ता अर्चना, गवैला की कार्यकर्ता रीना , भड़ोल की कार्यकर्ता शमा व लोहारजोल की कार्यकर्ता पूनम और स्वास्थ्य की ओर से स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की।

Comments