BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।मुख्यअतिथि के तौर पर एसएमसी प्रधान जगदीश चंद वरिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण पहुंचने पर मुख्य  अतिथि का स्कूल प्रधानाचार्य सहित स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उनको फूल मालाएं  पहनाकर जोरदार स्वागत  किया।।इस दौरान  मुख्यअतिथि को स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार गुलेरिया द्वारा स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए  मुख्यअतिथियो ने अपनी ओर से कुछ राशि भी स्कूल प्रबंधन को दी।इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार गुलेरिया ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद किया। जिसमें विद्यार्थियों को विगन वर्षों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह में और मतदाता दिवस पर वरिष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य ने सम्मानित भी किया।


Comments