BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने शनिवार को कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है।


 लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने शनिवार को कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है।सरकार व प्रशासनिक उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न पटवार व पंचायत भवनों में ई-केवाईसी को लेकर 5 से 8 फरवरी तक विभिन्न पटवार भवनों और पंचायत भवनों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को पटवार भवन पंतेहड,पटवार भवन सांडा,पंचायत भवन खुडडी व पंचायत भवन तुलाह में, 6 फरवरी को पटवार भवन बाग व पंचायत भवन भगेहड में, 7 फरवरी को पंचायत भवन मतेहड स्थित पंडोल और पटवार भवन खददर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।जबकि 8 फरवरी को पंचायत भवन भड़ोल,पटवार भवन पंजालग, पटवार भवन गंगोटी व पंचायत भवन कोलंग परिसर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उक्त सभी शिविरों का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया हैं।उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी ना करवाने वाले किसान इस योजना के तहत मिलने वाली अगली किस्त के  लाभ से वंचित रह सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार आधारित भुगतान प्रणाली को अपनाया गया है। इसके लिए लाभार्थी को ई-केवाईसी और बैंक खाते का आधार के साथ लिंक होना अनिवार्य है।उन्होंने क्षेत्र के सभी लाभार्थियों किसानों से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

 

Comments