BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

Breaking : लडभड़ोल क्षेत्र ने खोया एक और शिक्षक हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन।


 लडभड़ोल:- जमथला स्कूल में कार्यरत जेबीटी अध्यापक राजेश कुमार निवासी ऊटपुर
 का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन
ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

 

महत्वपूर्ण नोट- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने
वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ
जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा
उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत
करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली
जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के
उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद ।
LADBHAROLNEWS.COM

Comments