BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

राजकीय महाविद्यालय लड़ भडोल में चलाया 'हर घर पौधारोपण' अभियान




 राजकीय महाविद्यालय लड़ भडोल जिला मंडी में एन.एस.एस .और इको क्लब के सौजन्य से 'आजादी के अमृत महोत्सव अभियान' के तहत 'हर घर पौधारोपण' अभियान चलाया गया ।इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लगभग 100 घरों में पौधारोपण किया गया । विद्यार्थियों ने आमला ,बेहडा विल्व और टोर के पौधे रोपित किए ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजीव कुमार और स्टाफ सदस्यों डॉ अमित, डॉ चंचल, प्रो पंकज, प्रो हेमलता ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व ,उनको रोपित करने के तरीके, और उनके रखरखाव की जानकारी उपलब्ध करवाई । प्रो संजीव ने बताया कि जो विद्यार्थी साल भर अपने पौधे का रखरखाव सही ढंग से करेंगे और जिस का पौधा सबसे स्वस्थ होगा उसे महाविद्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा । इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग लड़ भडोल के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया।

 

Comments